बीजेपी की पहली सूची में एक भी मुसलमान नहीं, इन जातियों पर नजर

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।

149 उम्मीदवारों की सूची में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम शामिल नहीं है। 

वहीं, इस सूची पर गौर करें तो इन जातियों पर पार्टी की खास नजर है। 

यूपी के जातिगत समीकरणों पर नजर डालें तो इस राज्य में सबसे बड़ा वोट बैंक पिछड़ा वर्ग है।

 प्रदेश में सवर्ण जातियां 18 फीसद हैं, जिसमें ब्राह्मण 10 फीसद हैं।


Unknown Tuesday, 17 January 2017
अब अपने एटीएम कार्ड से आप महीने में तीन बार ही निकाल पाएंगे पैसा!

मुंबई, जेएनएन। अगर आप ये सोचते थे कि जितना पैसा आप एटीएम कार्ड के जरिए निकालना चाहता हैं उतना नहीं निकाल पा रहे हैं तो आने वाले दिनों में आपकी चिंता और बढ़ सकती है। 

सरकार अब एटीएम से बिना किसी चार्ज की जानेवाली निकासी में कटौती के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यानि, अभी जहां आठ से दस बार आप एटीएम मशीन से फ्री में पैसे निकाल पाते थे तो वहीं अब इसे तीन बार करने की योजना पर मंथन चल रहा है।


 मतलब, अब आपके जिस बैंक में अकाउंट है उसे मिलाकर आप पहले की तुलना में आधी बार ही पैसे निकाल पाएंगे। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, बैंकर्स के साथ चर्चा के बाद बजट से पहले वित्त मंत्रालय के साथ इस पर मंत्रणा की गई। इसके पीछे यह सोच थी कि यह कदम डिजिटल की दिशा में अहम साबित होगा।

 सीनियर बैंकर ने नाम ना बातने की शर्त पर बताया कि एटीएस से फ्री पैसे की निकासी की संख्या को कम कर तीन करने के बारे में वित्त मंत्रालय के साथ चर्चा की गई ताकि नकद राशि और इसके इस्तेमाल को कम किया जा सके। 

एक अन्य प्राइवेट बैंकर ने बताया कि एटीएम से फ्री निकासी का फैसला तत्कालीन समय की स्थिति को देखते हुए किया गया था लेकिन अब परिस्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। इसमें हमें बदलाव की जरूरत है। अगर एटीएम से सिर्फ तीन ही फ्री रखते हैं तो इससे डिजिटल लेनदेन की तरफ रूख करने में मदद मिलेगी। 

Unknown Monday, 16 January 2017